
सरायकेला। सोमवार की सुबह राजनगर के हेंसल से जगद्धात्री पूजा देखकर लौट रहे सात युवकों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद कार में चालक बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार सभी सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
