
चाईबासा: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक‘बिलॉन्गिंग’इन दिनों चर्चा में है। इसी क्रम में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने जमशेदपुर से इस पुस्तक को खरीदा और इसका अध्ययन किया। पुस्तक पढ़ने के बाद उन्होंने कहा कि ‘बिलॉन्गिंग’महज एक राजनीतिक शख्सियत की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, त्याग, धैर्य और भावनात्मक जुड़ाव से भरी एक महिला की जीवन यात्रा है।त्रिशानु राय ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन अनेक उतार-चढ़ावों और असाधारण परिस्थितियों से गुजरते हुए भारत के साथ गहरे जुड़ाव की मिसाल पेश करता है। एक विदेशी परिवेश से भारत आकर यहां की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन को आत्मसात करना तथा तमाम चुनौतियों के बीच अपनी अलग पहचान स्थापित करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण पक्ष है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में सोनिया गांधी के योगदान पर अक्सर चर्चा होती है, लेकिन इस पुस्तक के जरिए उनके व्यक्तित्व के मानवीय, पारिवारिक और भावनात्मक पक्षों को समझने का अवसर मिलता है। पुस्तक उनके जीवन के उन अनुभवों की ओर ध्यान आकर्षित करती है, जो आमतौर पर राजनीतिक विमर्श में पीछे छूट जाते हैं।राय ने कहा कि सोनिया गांधी की जीवन यात्रा धैर्य, संवेदनशीलता, त्याग और विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहने की प्रेरणा देती है।‘बिलॉन्गिंग’पाठकों को किसी व्यक्ति को केवल उसकी राजनीतिक भूमिका से नहीं, बल्कि उसके जीवन संघर्षों, अनुभवों और मानवीय मूल्यों के आधार पर समझने का नजरिया प्रदान करती है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
