• Sat. Apr 18th, 2026

बिजली चोरी मामले में 16 लोगों पर केस दर्ज 451327 रुपए का लगा जुर्माना।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्युत चोरी के विरुद्ध में विद्युत कनीय अभियंता अनुराग प्रियम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिस छापेमारी दल में जयराम कुमार कनीय विद्युत अभियंता हलसी मानव बल संजय यादव, मन्नू मिस्त्री, नंदन कुमार, मनोज कुमार सभी मानव बल विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रामगढ़ चौक के सहयोग से शरमा पंचायत के बरतारा गांव में गुरुवार की संध्या छापेमारी की गई। जहां उक्त गांव में अवैध रूप से टोका फंसा कर एवं मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते हुए 16 लोगो का घर चिन्हित कर। उक्त लोगों पर 451327 रुपया का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। इस संदर्भ में विद्युत कनीय अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि रामगढ़ चौक थाने में आवेदन देकर बरतारा गांव निवासी धीरेंद्र ठाकुर, गणेश सिंह, पुनीत महतों,पिंटू कुमार सिंह, सुधीर सिंह, गुड्डू कुमार, जय राम महतों, मुंशी महतों ,भूपेंद्र प्रसाद, कश्मीर महतों, गंगा महतो, राधे महतों, भागीरथ महतों ,प्रकाश महतों ,धर्मवीर कुमार एवं शकुंतला देवी। को विद्युत अधिनियम धारा 135 एवं सुसंगत धाराओं के तहत रामगढ़ चौक थाने में आवेदन देकर अभियुक्त बनाया गया है उक्त व्यक्ति मीटर बायपास कर चोरी-छिपे विद्युत ऊर्जा कि चोरी कर रहे थे। जिस कारण राजस्व की भारी क्षति हो रही थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *