• Fri. Nov 13th, 2026

पदमपुर काली मेले में ओड़िया अपेरा का जलवा, अभिनय-संगीत से रातभर झूमे दर्शक

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

खरसावां : ऐतिहासिक पदमपुर काली मेला में गुरुवार की रात ओड़िया अपेरा के आगाज के साथ सांस्कृतिक रंग और गहरा गया। कलाकारों के शानदार अभिनय, मधुर संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अपेरा देखने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक दर्शकों की भीड़ जमी रही।

ओड़िया अपेरा का विधिवत उद्घाटन खरसावां थाना प्रभारी राहुल सिंह एवं मेला समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। उद्घाटन से पहले सभी अतिथियों ने मां काली के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

अभिनय और संगीत की प्रस्तुति ने बांधे रखा दर्शकों को

अपेरा शुरू होते ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद, संगीत और नृत्य के जरिए देर रात तक लोगों का मनोरंजन किया। मेले में लगी विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों के बीच ओड़िया अपेरा आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा।

लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है अपेरा

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ओड़िया अपेरा जैसे आयोजन मनोरंजन के साथ पारंपरिक कला और लोक संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

मेला समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले ग्रामीणों और समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया। अतिथियों ने पदमपुर काली मेला को क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

मौके पर नायडू गोप, अजय सामाड, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, कुंवर अनुप सिंह देव, मुन्ना सिंह देव, राजेश दलबेहरा, अक्षय मंडल, मुन्ना महांती, अमित सिंह देव, मनमीत सिंह देव समेत मेला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *