• Thu. Apr 23rd, 2026

निरसा :स्कूल के कार्य करने के बाद ही प्रखंड सहित अन्य कार्य कर सकते हैं शिक्षक: सरोजिनी सिंह अवर शिक्षा सचिव झारखण्ड

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 5, 2022
crescent ad

 

अंतर्कथा :संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा :निरसा

झारखंड सरकार के अवर शिक्षा सचिव सरोजिनी सिंह ने सोमवार को जेकेआरआर हिंदी प्लस इन्टर हाई स्कूल का निरीक्षण किया ।जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम स्कूल सभी रजिस्टर की बारीकियों से जांच की उसके बाद सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों के साथ सवाल जवाब किया जब वह 12वीं कक्षा में पहुंची तो उन्होंने बच्चों से इंग्लिश में कुछ सवाल जवाब किया जिसमें बच्चे ने सही जवाब नहीं दे पाए । जब उन्होंने दसवीं कक्षा में दसवीं में कक्षाओं में संस्कृत की पढ़ाई हो रही थी जिस पर उपस्थित होकर बच्चों से पूछा कि मैं घर जाता हूं को संस्कृत में क्या कहा जाता है जिस पर कक्षा के छात्र कुछ भी जवाब नहीं दे पाए वही जब उन्होंने नौवीं कक्षा में गणित की बहूपद क्या है पूछा तो कोई भी बच्चे जवाब नहीं दे पाए । जिस पर उन्होंने अपने बात रखते हुए कहा कि छात्राओं में शिक्षा की कमी नहीं दिखाई दे रही है कुछ नर्वस होकर अपनी बात नहीं कह पाए साथ ही उन्होंने कहा कि धनबाद जिले के प्रत्येक स्कूल का निरीक्षण करना है ताकि जो भी कमी हो उसको पूरा किया जा सके और पूरे झारखंड में धनबाद जिले को नंबर वन पर रहे । साथ ही उन्होंने शिक्षकों के प्रखंड या चुनाव संबंधित कार्यों के विषय में कहा कि सभी शिक्षकों को सचिव द्वारा आदेश जारी किया गया है कि पहले स्कूल के कार्य करें उसके पश्चात ही अन्य कार्य करनी है ताकि बच्चों की पढ़ाई पर किसी तरह प्रभाव नही पड़े ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *