• Sun. Jun 21st, 2026

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर टोल ब्रिज के समीप भटकता मिला मासूम बच्चा, पुलिस की अभिरक्षा में सुरक्षित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 17, 2026
crescent ad
आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर टोल ब्रिज के समीप बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मासूम बच्चा भटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की नजर बच्चे पर पड़ने के बाद उसे सुरक्षित
स्थान पर लाया गया। बच्चे से उसका नाम, पता और माता-पिता के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
समाजसेवी संजय बेहरा को मामले की सूचना मिलने पर उन्होंने बच्चे को अपनी देखरेख में लिया और तत्परता दिखाते हुए उसे आदित्यपुर थाना पहुंचाया। इसके बाद बच्चे को पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। फिलहाल बच्चा आदित्यपुर थाना में सुरक्षित है और पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल आदित्यपुर थाना या नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें। संजय बेहरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई इसे बच्चे में जानकारी मिले तो इस 9939520169 नंबर पर संपर्क करे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *