• Wed. Jun 17th, 2026

नवीनगर प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय सहयोग जन कल्याण शिविर का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2026
crescent ad

 

भोर वैभव/अविनाश कुमार

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय “सहयोग जन कल्याण शिविर” का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 18 जून तक आयोजित होगा।

शिविर का उद्घाटन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में करीब 100 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कई मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों को जांच एवं प्रक्रिया पूरी करने के लिए लंबित रखा गया। कुछ आवेदन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर अस्वीकृत भी किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता समेत विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभार्थियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराईं। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के काउंटर पर पहुंचकर आवेदन जमा किए, जिनका मौके पर ही निष्पादन किया गया।

इस अवसर पर जीविका समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में वरीय उपसमाहर्ता बेबी प्रिया, प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, योजना पदाधिकारी प्रियंका, आत्मा अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजेंद्र कुमार, जीविका बीपीएम सहित 20 सूत्री सदस्य सूर्यवंश सिंह, पप्पू पांडेय, नवाब कैसर समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *