• Wed. Aug 5th, 2026

धनबाद परिसदन में जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारिणी की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Aug 5, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक धनबाद परिसदन में हुई।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव एवं संचालन राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने की ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव ने अपने अध्यक्षीय भाषण मे कहा कि संगठन समीक्षा को लेकर सर्वसम्मति से पार्टी संगठन को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीतियां तैयार की गई ।उन्होंने कहा कि अगस्त के तीसरे सप्ताह में प्रखंड एवं विधानसभा प्रभारीयो की सूची प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद प्रकाशित की जाएगी ।

वहीं युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि जन सरोकार के मुद्दों को लेकर पार्टी को मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत एक एक बुथ टेन यूथ के तर्ज पर संगठन को विस्तार किया जाएगा। वहीं युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता गुलशन खातून ने राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने के लिए भुवाओं को आगे आने का अह्वान किया ।

बैठक को मुख्य रूप से युवा राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव रामबाबू यादव घमंडी यादव मो0 मंसूर आलम गणेश यादव विनोद पासवान विक्रम यादव लालबाबू यादव विष्णुदेव यादव बब्लू सिंह सत्येंद्र कुमार जयप्रकाश मो0 अनीस देवेंद्र यादव शिवजी यादव परमानंद यादव सोनू खान मिथिलेश यादव सिन्टु कुमार के अलावे दर्जनों लोगों ने संबोधित किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *