• Wed. Aug 5th, 2026

Adityapur : वार्ड 25 आसंगी में 1000 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 5, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 25 आसंगी के नीचे टोला में बुधवार को 1000 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास वार्ड पार्षद उत्तरा प्रधान ने किया।
सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। सड़क निर्माण पर लगभग 12.73 लाख के ऊपर लागत की है ।
इस कार्य का टेंडर एन एस कंस्ट्रक्शन को दिया गया है, जिसके संचालक निशिकांत सिंह हैं। संवेदक द्वारा तीन सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने संवेदक से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने का आग्रह किया। वार्ड पार्षद उत्तरा प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पितोवस प्रधान, अश्वनी प्रधान, सपन प्रधान, लखन हंसदा, बुद्धेश्वर माड़ी, गोपाल प्रधान, उत्तम प्रधान, अनिल महतो, पंचू प्रधान, त्रिलोचन प्रधान, प्रमिला प्रधान, बेलों देवी, रेशना देवी, झरना प्रधान, कल्पना प्रधान, बीणा देवी, संताना देवी, ममता देवी, प्रिय प्रधान, अन्नपूर्णा दास, एवं ग्राम वासी आदि उपस्थित है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *