
चाईबासा, 05 अगस्त 2026 : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार सुबह जिला टास्क फोर्स ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र स्थित पावर ग्रिड स्टेशन के समीप विशेष जांच अभियान चलाते हुए अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोककर जांच की गई। जांच के क्रम में ट्रैक्टर चालकों एवं परिवहनकर्ताओं से खनिज परिवहन से संबंधित वैध माइनिंग ट्रांजिट चालान की मांग की गई, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही बालू के वैध परिवहन के संबंध में भी संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए।
इसके बाद जिला टास्क फोर्स ने दोनों ट्रैक्टरों को बालू सहित जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए गोईलकेरा थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया। मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

