• Tue. Apr 21st, 2026

डिनोबिली स्कूल ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 7, 2022
crescent ad

*डिनोबिली स्कूल ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित*

*चन्द्रपुरा :* डिनोबिली स्कूल प्रबंधन ने 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को एक कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित
किया तथा उनकी प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के चीफ इंजीनियर सुनील कुमार पांडेय, सीआईएसएफ के प्रभारी नकुल वर्मा, दीपक
कुमार, प्राचार्य एंथोनी स्वामी, उपप्राचार्य सबेस्टीन होरो, शांतनू चौधरी आदि ने सम्मानित करते हुए कहा कि बचो अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी पढ़ाई करें और मुकाम हासिल कर समाज हित में काम करें। डिनोबिली के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की।

सम्मानित होने वाले में डिनोबिली के हिमांशु अग्रवाल, आदित्य नारायण, स्नेहा प्रियम, हनसिका जूही, अनसिका अंशु, शशि राज पासवान, अनिशा प्रिया,
शान अजीम आलम, रोहन पाल, शुभम कुमार, अंकित कुमार, मृदंकन मंडल, आर्ची
ठक्कर, अर्थव मितल, केवी चंद्रपुरा के 10 वीं टॉपर नितिन शर्मा व अनुष्का
यादव, डीवीसी प्लस टू की स्टेट टॉपर निक्की कुमारी आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *