

*धनबाद* : शहीद मनिंद्र नाथ मंडल की जयंती समारोह आज 17 अगस्त 2026 को धनबाद के शहीद मणिंद्र नाथ मंडल चौक, मैमको मोड़ पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ।

समारोह में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्राओं ने लोक नृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से भर दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद माननीय श्री ढुलू महतो थे।







उन्होंने अपने संबोधन में शहीद मनिंद्र नाथ मंडल के बलिदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों के कारण ही आज हम स्वतंत्रता की सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा में योगदान देने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि हर साल इस दिन को जयंती समारोह के रूप में मनाकर नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग और देशभक्ति से परिचित कराया जाता है। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता और अखंडता के लिए प्रार्थना की गई।

उपस्थित लोग
सांसद ढुलू महतो,रेखा मंडल,तारा देवी , पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, प्रफुल मंडल,संतोष मंडल,अकाश मंडल


आनंद मंडल,गौतम मंडल,मुकेश मंडल,मिथुन मंडल,समीर मंडल, रितेश मंडल,धरणीधर मंडल, मोहन कुंभकार,धर्मेंद्र इत्यादि उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

