• Fri. Jun 19th, 2026

चांडिल डैम में गजराजों की जलक्रीड़ा: पर्यटकों के लिए रोमांच, ग्रामीणों के लिए दहशत

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला :गर्मी बढ़ते ही दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी से हाथियों का झुंड चांडिल बहुउद्देशीय परियोजना के जलाशय में पहुंच रहा है। शुक्रवार को कल्याणपुर-धातकीडीह के पास 3 जंगली हाथियों को घंटों जलक्रीड़ा करते देखा गया। पर्यटकों के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना, वहीं शाम ढलते ही हाथी गांवों में उतरकर उपद्रव मचाने लगे।

चांडिल डैम में नौका बिहार के दौरान हाथियों को पानी में मस्ती करते देख पर्यटक और स्थानीय लोग खुशी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि दलमा भ्रमण के दौरान हाथी देखने को नहीं मिलते, जो चांडिल डैम में आसानी से दिख जाते हैं।

*दिन में जलक्रीड़ा, रात में गांव में धमाल*

स्थानीय लोगों के अनुसार दिनभर हाथियों का झुंड जंगल में रहता है और गर्मी के समय सुवर्णरेखा नदी-जलाशय में उतरकर जलक्रीड़ा करता है। लेकिन शाम होते ही ये गजराज जंगल से बाहर निकलकर विभिन्न गांवों में फसल और घरों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं।

*दोनों तरफ का असर*

एक तरफ पर्यटकों के लिए यह उत्साह की बात है, वहीं दूसरी तरफ ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मानव-हाथी संघर्ष बढ़ गया है। हाथियों के गांव में घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। चांडिल वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में लोग दहशत में हैं।

वन विभाग के अनुसार गर्मी में पानी और भोजन की तलाश में दलमा के हाथी चांडिल डैम क्षेत्र की ओर पलायन कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से रात में सतर्क रहने और पटाखे-टॉर्च साथ रखने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *