• Fri. Oct 2nd, 2026

गांधी जयंती पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में बापू को माल्यार्पण,बांटी गई मिठाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 2, 2026
crescent ad
गम्हरिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक गांधी जयंती मनाया गया. इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया।
वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा,सद्भाव और सामाजिक समरसता के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष जगदीश नारायण चौबे, महिला इंटक जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, झारखंड आंदोलनकारी विकास रंजन दास, जिला मीडिया प्रभारी सुमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष करण माडी, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार दास, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन पांडे, प्रखंड कोषाध्यक्ष अर्जुन दास, दुग्धा पंचायत अध्यक्ष माताल हसदा तथा मजदूर यूनियन नेता नागेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *