• Fri. Oct 2nd, 2026

Adityapur : महात्मा गांधी की जयंती पर झामुमो ने बापू को माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा आदित्यपुर नगर समिति की ओर से गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन,
जिला उपाध्यक्ष बिकी प्रधान, अभय झा, नगर उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, नगर संगठन सचिव राजेश मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सिंह तथा नगर मीडिया प्रभारी मंतरेश झा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा आयुष प्रधान, सुमन प्रधान, देवांशु झा, सूर्या झा, रजत सिंह, अमरजीत ठाकुर और बिष्णु बाउरी सहित अन्य साथी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *