• Fri. Oct 2nd, 2026

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, परमेश्वर प्रधान ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार दी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 2, 2026
crescent ad
गम्हरिया। गांधी जयंती के अवसर पर गम्हरिया के सालडीह स्थित आदिवासी किसान समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को रंगारंग समापन हुआ।
प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन के निर्देश पर परमेश्वर प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पंचू प्रधान भी मौजूद रहे।
अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अक्सम राहेरगोड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 60 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं अक्स सालडीह की टीम उपविजेता रही, जिसे 40 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एमजेकेएस श्रीधरपुर ने तीसरा तथा डिसोम ताहेर एफसी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों को 20-20 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जगदीश टुडू, उपाध्यक्ष मंगल सोरेन, सचिव सुदामा सोरेन, मुन्ना सोरेन सहित महिला समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *