
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बसड़ीहा गांव के समीप एक बाइक से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टंडवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी

कि एक व्यक्ति बाइक के माध्यम से अवैध शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने बसड़ीहा गांव के समीप घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने काफी देर तक आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई बाइक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बाइक में छिपाकर रखी गई 300 एमएल की 180 बोतल टनाका देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब और बाइक को पुलिस ने जब्त कर थाना लाया। इस कार्रवाई में एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम की तत्परता से अवैध शराब की बड़ी खेप को बाजार तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर लिया गया।
टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में टंडवा थाना कांड संख्या 107/26 दर्ज कर ली गई है। फरार शराब तस्कर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस जब्त बाइक के आधार पर तस्कर तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
