• Tue. Jul 14th, 2026

कुल्टी – भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री जीशान कुरैशी के सहयोग से वृद्धि ट्रस्ट द्वारा हेल्प चेकअप कैंप का आयोजन किया गया ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 13, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी । आसनसोल नगर निगम के कुल्टी वार्ड संख्या 63 में वृद्धि ट्रस्ट द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी वार्ड संख्या 63 स्थित एक मैरिज हॉल में भाजपा अल्पसंख्यक जिला महामंत्री जीशान कुरैशी के सहयोग से वृद्धि ट्रस्ट द्वारा हेल्प चेकअप कैंप का आयोजन किया गया ।

जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने कुशल चिकित्सकों तथा उनके सहयोगियों से अपना अपना जांच करवाया । शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना था । ताकि हर वर्ग के लोग शिविर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सके ।

वही शिविर में चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य गणमान्य लोगों को दुपट्टा तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कुल्टी थाना के प्रभारी अशोक सिंहा महापत्रा मुख्य रूप से उपस्थिति थे ।

अन्य अतिथियों में भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष मनमोहन राय आदित्य नारायण शर्मा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष नाज़नीन सबिया पिंटू साव तनवीर इमाम टिंकू यादव विशाल यादव संगठन के संस्थापक पीयू मुखर्जी नौशाद आलम बुम्बा मुखर्जी अर्णव यादव चंदन गोराई , सज्जाद अंसारी उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *