
सरायकेला-: चौका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जिला एसपी मनोज स्वर्गीय ने चौका थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 6 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मतकमडीह पंचायत के चुटीयाखाल टोला स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर एसडीपीओ चांडिल शिवप्रकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि चौका थाना क्षेत्र में 20 अगस्त और 4 सितंबर 2026 को दो लूट की घटनाएं हुई थीं। 19 अगस्त को बनसा शराब दुकान में लूट का प्रयास और उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर लूट, वहीं 3 सितंबर को घाटडुलमी स्थित माउंट 10 व्यू होटल में लूट की घटना हुई थी।
इसी के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व चांडिल एसडीपीओ कर रहे थे और इसमें चौका व कुचाई थाना प्रभारी भी शामिल थे।
पहली घटना में 3 और दूसरी घटना में 4 अभियुक्त शामिल थे। इनके अलावा पर्दे के पीछे दो और लोग थे जिन्होंने हथियार सप्लाई किया और पूरी प्लानिंग की थी। कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें म नसा सिंह मुंडा जो पुराना अपराधी है और कई बार जेल जा चुका है, उसके साथ चम्बुराम मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ सब्जी, देबेन मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ करपा और रामजीत मुंडा शामिल हैं।
इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 3 पिस्टल, लोहे का हथौड़ा, दाउली और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आगे अनुसंधान जारी है और जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. मोनसा सिंह मुंडा (28), ग्राम बारूहातु, थाना कुचाई
2. चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा (26), ग्राम मेरोमजनगा
3. सोमा मुंडा उर्फ सब्जी (22), ग्राम बारसीडा
4. देबेन मुंडा (26), ग्राम बारसीडा
5. सोमा मुंडा उर्फ करपा (19), ग्राम बारसीडा
6. रामजीत मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा (19), ग्राम मुटुदा
*बरामदगी -* 3 पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस, चाकू, दाउली, हथौड़ी, 3 बाइक (JH05CY-3173, JH22H7264, JH22E6232) और 7 मोबाइल फोन आदि सामग्री बरामद किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
