• Wed. Jul 15th, 2026

Adityapur : युवती का यौन शोषण और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार, मनीष साहू को भेजा जेल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 15, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने युवती के यौन शोषण एवं उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आरोपी की पहचान थाना रोड स्थित ब्राह्मण टोला निवासी मनीष साहू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ अवैध संबंध बनाकर उसका यौन शोषण किया।
साथ ही उसकी निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने का प्रयास किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
मामले में सोशल मीडिया पर तस्वीरें प्रसारित किए जाने के तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *