• Mon. Sep 7th, 2026

Saraikela : झामुमो केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी को दी अंतिम विदाई, शामिल हुए गणेश महाली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 7, 2026
crescent ad
सरायकेला । राजनगर प्रखंड के आमलाटोला निवासी एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार में पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली शामिल हुए और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।गणेश महाली ने कहा कि दशमत मार्डी पार्टी के समर्पित, कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ता थे।
उनका निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
अंतिम संस्कार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, विशु हेम्ब्रम, कालि पद सोरेन, दुर्गा लाल मुर्मू, दिलीप महतो, शेखर महाकुड़, संजय हांसदा, घासीराम मुर्मू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *