• Sun. Jul 12th, 2026

Adityapur : शेरे पंजाब थाना रोड पर कचरे का अंबार और नाली से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान,कार्रवाई की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 12, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जाम नालियों और केडिया पेट्रोल पंप के समीप कचरे का अंबार को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
आदित्यपुर थाना रोड स्थित शेरे पंजाब चौक से थाना जाने वाले मार्ग पर एक निर्माणाधीन भवन के समीप नाली जाम होने के कारण गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है और कचरे का अंबार से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। जो राहगीरों तथा स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ओमप्रकाश ने कहा कि दिन्दली बाजार सहित आसपास के कई घरों का गंदा पानी इसी नाली के माध्यम से निकलता है, लेकिन निकासी बाधित होने से पानी सड़क पर जमा होकर बह रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों द्वारा सरकारी नाली को बंद कर दिया गया है,
जिसके कारण पानी मुख्य नाले तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी नाली को अवरुद्ध करने वाले लोगों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 152 (पूर्व दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133) के तहत कार्रवाई की जाए तथा बंद नालियों को तत्काल खुलवाकर गंदे पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित की जाए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *