
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज को लेकर राज्यसभा सांसद अनंत महाराज उर्फ नगेंद्र राय की कथित टिप्पणी के विरोध में कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व शुक्रवार को कुल्टी थाने का घेराव किया गया।

इस दौरान कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद की कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नेताजी और आजाद हिंद फौज को लेकर की गई टिप्पणी देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के गौरव हैं और उनके योगदान तथा आजाद हिंद फौज के इतिहास को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना घेराव के बाद कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से मामले को लेकर कुल्टी थाने में FIR दर्ज कराई गई। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाए और संबंधित सांसद अपने बयान को लेकर बिना शर्त माफी मांगें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
