
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी बराकर इलेक्ट्रिक सप्लाई के स्टेशन मैनेजर के साथ गुरुवार को बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ विभिन्न समस्याओ को लेकर बैठक हुई। जहां कइ समस्याओ का निदान निकाला गया ।

इस संबंध में बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया हैं कि शहर के कइ व्यापारियों ने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत कि हैं । जिसको लेकर बराकर इलेक्ट्रिक सप्लाई के स्टेशन मैनेजर उज्जवल कुमार पान ने कहा कि अगर बिजली बिल ज्यादा आता हैं तो अन्य मीटर से उसकी जांच करवाई जायेगी और वैसे में बिल अधिक पाया जाता हैं तो नया बिल में उसे मेकअप किया जाएगा। अन्यथा जो बिल आया हैं उसका भुगतान करना होगा ।

बराकर इलेक्ट्रिक सप्लाई के स्टेशन मैनेजर उज्जवल कुमार पान ने कहां कि बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स का सहयोग हमेशा विभाग को रहा हैं। कइ बार शहर में बिजली का पोल लगाने में परेशानी हुई। वैसे समय में चैंबर का भरपूर सहयोग मिला । जब कि सरकार द्वारा लाई जाने वाली नई योजनाए की जानकारी लिए कई बार चैंबर में शिविर भी लगाया गया हैं । उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे उपयोक्ता होते हैं जो समय पर बिल का भुगतान नहीं करने पर किश्त में बिजली बिल भुगतान की सुविधा दी जाती हैं । बिजली विभाग चैंबर का हरसंभव सहयोग करता आया हैं ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
