• Mon. May 18th, 2026

कुल्टी – डीबूडीह चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात सिविक जवान को तेज रफ्तार पिकप ने रौंदा जिससे उसकी मौत हो गई

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बंगाल झारखंड सीमा के डीबूडीह चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात सिविक वालिंटियर चार चक्का वाहन की चपेट में आ गया । जिससे उसकी मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंगाल झारखंड सीमा के डीबूडीह चेक पोस्ट पर बीते देर रात सिविक वॉलिंटियर रोमन सहाय ड्यूटी पर तैनात था ।

प्रत्यक्ष दर्शियों तथा पुलिस सूत्रों के अनुसार रोमेन सहाय अन्य दिनों की तरह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में कार्य कर रहा था । देर रात झारखंड की ओर से बहुत तीव्र गति से पिक अप वेन आ रही थी । जिसने चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे उक्त सिविक वॉलिंटियर कमी को जोरदार टक्कर मार दिया । इसके बाद उक्त सिविकर्मी सड़क पर गिर गया

। इसके बाद उक्त पिकअप वैन और भी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया । वहीं घटना के बाद चेक पोस्ट पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने रोमन सहाय को लहू लोहान अवस्था में वहां से उठाया और अस्पताल ले जाया गया । दुर्गापुर द मिशन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । रोमन सहाय की पत्नी सहित एक बहन है। वह कुल्टी के काठ पुल के पास के रहने वाले बताए गए ।

वहीं पुलिस प्रशासन उक्त वाहन की जांच पड़ताल करने के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है । ताकि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए । इस घटना के बाद मृतक सिविक वॉलिंटियर कमी के मोहल्ले में ग़म का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *