• Wed. Oct 14th, 2026

Adityapur : राहुल कुमार बने यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी, युवाओं को संगठन से जोड़ने और मजदूरों के हित में कार्य करने का दिया निर्देश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 14, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने राहुल कुमार को सरायकेला-खरसावां जिला यूथ इंटक का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आयोजित जॉइनिंग एवं नियुक्ति कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में राहुल कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने उम्मीद जताई कि राहुल कुमार के नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना यूथ इंटक की प्राथमिकता है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों की समस्याओं को संबंधित मंचों पर उठाने का आह्वान किया।
सत्यम सिंह ने विश्वास जताया कि राहुल कुमार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे और जिले में संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में कोल्हान इंटक प्रभारी राणा सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला इंटक अध्यक्ष केपी तिवारी, उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, प्रदेश यूथ इंटक सोशल मीडिया प्रभारी रितेश राय जैकी एवं प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *