
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी बराकर फाड़ी क्षेत्र के रामनगर में शनिवार को अन्नपूर्णा योजना की राशि बैंक खातों में नहीं पर महिलाओं ने कल्याणेश्वरी-बराकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी । जब कि आज सुबह से ही हनुमान चढ़ाई स्थित विधायक कार्यालय में भी अन्नपूणा॔ योजना को लेकर महिलाओ की भारी भीड़ थी ।

राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया गया था कि लक्ष्मी भंडार की जगह राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की अन्नपूर्णा योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद इस वादे के अनुसार बड़ी संख्या में महिलाओं ने अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन किया। पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ कुल्टी की भी कई महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है। आरोप है कि कई लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि पहुंच चुकी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में आवेदक महिलाओं को पैसे नहीं मिले हैं। इसी नाराजगी के चलते शनिवार को बराकर के रामनगर इलाके में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि आवेदन करने के बावजूद उनके बैंक खातों में पैसे नहीं आए हैं।इस संबंध में प्रशासन से जानकारी मांगने के बावजूद उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। महिलाओं की मांग है कि योग्य आवेदकों को जल्द से जल्द अन्नपूर्णा योजना की राशि उपलब्ध कराई जाए। महिलाओं के सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वे और बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी।
वहीं, अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने को लेकर पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों में भी हाल के दिनों में नाराजगी और विरोध प्रदर्शन के मामले सामने आए हैं। आवेदक महिलाओं की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द मामले की जांच कर उन्हें उनकी हक की राशि दिलाने की व्यवस्था करे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
