• Fri. Jun 19th, 2026

सरायकेला में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2026
crescent ad

 

*सरायकेला:* जिले में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व परंपरागत तरीके से मनाने को लेकर शुक्रवार को *सरायकेला थाना परिसर* में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज* ने की।

बैठक में थाना क्षेत्र के सभी संप्रदायों, धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि, मस्जिद संयोजक व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम पर्व मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी समुदायों ने आपसी भाईचारे, साम्प्रदायिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पर्व को परंपरागत रूप से मनाने पर सहमति जताई।

 

 

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने सभी समुदायों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

प्रशासन ने अफवाहों पर नजर रखने और *सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई* के निर्देश दिए। सरायकेला प्रशासन ने सभी धार्मिक समुदायों से सहयोग की अपील की है।

 

बैठक में तय हुआ 26 को मोहर्रम है तथा सरायकेला बाजार इमामबाड़ा कमेटी द्वारा 27 तारीख को मोहर्रम जुलूस निर्धारित रूट व समय पर ही निकलेगा। वहीं सरायकेला राजबांध कमेटी द्वारा इस बार मोहर्रम में जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है। डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी अखाड़ा समितियों को लाइसेंस व वालंटियर सूची पहले जमा करनी होगी।

मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला,थाना प्रभारी सरायकेला विनय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनत कुमार आचार्य, अधिवक्ता जलेश कवि, तथा विभिन्न सामुदाय कमेटी के सदस्य, शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *