• Fri. Jun 19th, 2026

झारखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शिकायत मिलते ही औसतन 9 मिनट 50 सेकंड में पहुंच रही पुलिस

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2026
crescent ad

 

रांची: झारखंड में नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित डायल-112 सेवा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी मई माह की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार राज्यभर में प्राप्त शिकायतों पर पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 9 मिनट 50 सेकंड दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाता है।

रिपोर्ट के अनुसार 1 मई से 31 मई 2026 के बीच राज्यभर से कुल 21,750 कार्रवाई योग्य शिकायतें (एक्शनएबल इवेंट्स) प्राप्त हुईं। इनमें से 20,930 मामलों को तत्काल कार्रवाई के लिए एमडीटी (मोबाइल डेटा टर्मिनल) टैब के माध्यम से संबंधित पुलिस इकाइयों तक भेजा गया, जबकि 820 मामलों का निष्पादन मैनुअल प्रक्रिया से किया गया।

जिलावार प्रदर्शन की समीक्षा में कुछ जिलों ने उत्कृष्ट कार्य किया, जबकि कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता सामने आई। चतरा जिला पुलिस ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए औसतन मात्र 8 मिनट 56 सेकंड में घटनास्थल पर पहुंचकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया। वहीं दुमका जिले का प्रदर्शन सबसे धीमा रहा, जहां पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 11 मिनट 05 सेकंड दर्ज किया गया। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने चिंता जताई है और सुधार के निर्देश दिए हैं।

राजधानी रांची में सबसे अधिक 3,724 शिकायतें दर्ज की गईं। इन शिकायतों पर रांची पुलिस का औसत रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट 35 सेकंड रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती शिकायतों के बावजूद त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

झारखंड पुलिस का मानना है कि डायल-112 सेवा आम लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और भविष्य में रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *