• Sun. Jul 12th, 2026

राजनगर : रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच का सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में मातृ पितृ सम्मेलन धूमधाम से हुआ आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 12, 2026
crescent ad

 

रेनबो स्मार्ट स्कूल ब्रांच का सनराइज इंग्लिश पब्लिक स्कूल बडा़ कूनाबेड़ा राजनगर परिसर में आयोजित मातृ सम्मेलन कार्यक्रम मां सरस्वती के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी जी ने पुष्प अर्पित कर शुभ आरंभ किया।

यह बैठक विशेष कर पेरेंट्स एवं टीचर्स के मध्य प्रेम एवं गहरी आकांक्षा से आधारित बच्चों का सर्वांगीण विकास हेतु चर्चा किया गया।

प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी जी ने माताओं को संबंधित करते हुए कहे बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं इसलिए अभी से बच्चों को सही वातावरण एवं अनुशासनात्मक सच उनके मन में डालना है।

अपने-अपने बच्चों को मारपीट डांट कर नहीं पढ़ाया जा सकता है उन्हें कहानी, नृत्य संगीत एवं खेलकूद के माध्यम से पढ़ना जरूरी है।

बच्चों को प्रेशर ना दें उनमें जैसे मानसिक दर एवं पढ़ाई के प्रति नफरत पैदा ना हो इसलिए उन्हें सदा प्रेम एवं खुशी से उनके साथ व्यवहार करना जरूरी है।

प्रातः प्रत्येक दिन बच्चे जैसे ही घर में बिस्तर से उठ सबसे पहले मातृ भूमि को प्रणाम करते हुए अपने घर में उपस्थित सभी गुरुजनों को पैर छूकर प्रणाम करना चाहिए।

अभी बरसात का दिन आ रही है इसलिए बच्चों को विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि सर्दी खांसी एवं अन्य बीमारी आक्रमण कर सकते हैं इसलिए पहले ही सतर्क रहना जरूरी है।

बच्चे हमारे देश एवं समाज के भविष्य है घर की वातावरण शुद्ध होनी चाहिए उनके सामने ऐसी कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे वह दलदल में फासतें जाए।

हमारे बच्चों में एक विशेष कल छुपी हुई है केवल उनको पेश करने में एक प्लेटफार्म की जरूरत है वह प्लैटफॉर्म रेनबो स्मार्ट स्कूल देने का प्रयास कर रहा है इसलिए आप सबसे आग्रह है आप सब हमारे साथ में एवं शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अभिभावक एक दूसरे का पूरक होते हैं इसलिए हर तथ्य एवं सुझाव को बारीकी से समझने का प्रयास करें ताकि हमारा विद्यालय के बच्चों का सर्वेक्षण विकास पाए।

उपस्थित माताओं ने अपने विचार रखते हुए कहे हमारे ग्रामीण क्षेत्र में भी ऐसे विद्यालय होगी पहले हमें कभी विश्वास नहीं था जहां दो महीने के अंतराल में पेरेंट्स मीटिंग का है या मातृ सम्मेलन कार्यक्रम करते हैं जिसमें हम अपने बच्चों का सही दिशा निर्देश का ज्ञान मिलता है हमें एक नया जुनून एवं अपने-अपने बच्चों को सही दिशा एवं वातावरण रखने हेतु सुझाव मिलता है।

यहां का विधि व्यवस्था एवं शिक्षक शिक्षिकाओं से हम सब कोई बहुत ही खुश हैं क्योंकि हमारे छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ एक्टिविटी एवं संस्कारमय वातावरण जो दे रहे हैं हमारे क्षेत्र के लिए हम सबके लिए बहुत ही अच्छी है।

बबीता महतो जी ने कहा आज हमें गौरव महसूस होती है मेरे बच्चे बहुत ही कम समय में बहुत कुछ सीख लिया है सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुष्मिता आचार्य, मीनू महतो बबीता महतो रेनू हेंब्रम कविता महतो कविता महतो सरस्वती मंडल गीता रानी महतो पविता महतो लक्ष्मी सोरेन रीता दास रानी हसदा एवं अभिभावक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *