• Sun. Jul 12th, 2026

Adityapur : टोल टैक्स के पास ब्लैंकेट डिलीवरी बॉय से अज्ञात लड़कों द्वारा पैसे की मांग, विरोध करने पर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 12, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर टोल टैक्स के समीप रविवार  दोपहर करीब 3 बजे एक ब्लैंकेट डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, कुश  टुडू नामक युवक डिलीवरी कार्य पूरा कर टोल टैक्स मार्ग से लौट रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और पैसों की मांग करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
पूरी वारदात टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल कुरु टुडू सातबहिनी मेन रोड स्थित शिव मंदिर के सामने किराए के मकान में रहता है और सुधा डेयरी के समीप स्थित एक ब्लैंकेट कंपनी में कार्यरत है।
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की एक मोटरसाइकिल का नंबर JH05DL-4479 दिखाई दिया है।
पुलिस वाहन नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लैंकेट कंपनी से जुड़े कई लोग भी टोल टैक्स पहुंचे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *