• Sun. Sep 27th, 2026

राजनगर में देश करम महोत्सव धूमधाम से समापन हुआ , कार्यक्रम में सभी ने लिया अपनी भाषा संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Sep 27, 2026
crescent ad

 

राजनगर : राजनगर ब्लॉक मैदान में आज रविवार को कुड़मी समाज शह देश करम एकता संघ के द्वारा एक दिवसीय देश करम महोत्सव 2026 बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम राजनगर के चुका पहाड़ से करम डाल के लिए 300 कन्याओं द्वारा पारंपरिक नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पारंपरिक विधि- विधान के साथ करम डाल को आकड़ा में स्थापित कर पुजारी कमलेश्वर महतो के द्वारा पूजा अर्चना की गई।साथ ही बहनों ने उपवास रखकर भाइयों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद सदन महतो ने करम पूजा के बारे में कहानी सुनाई ।

 

इस मौके पर कई अतिथियों का आगमन हुआ। सभी अतिथियों को देश करम एकता संघ के सदस्यों ने गाजे- बजे के साथ स्वागत करते हुए मंच पर पहुंचाया। मांदर की थाप व झूमर की स्वर पर लोग खूब झूमे

देश करम महोत्सव पर रंजीत महतो के जुनून रोसोकिया झूमर ग्रुप मनोहरपुर के द्वारा एक से एक बढ़कर झूमर गीतों से लोगों को झुमाया। अन्य झूमर कलाकारों ने अपने सुरिले झूमर गीतों पर दर्शकों झूमने लगे।

 

देश करम के अवसर पर कुड़मी भवन राजनगर में शहीद निर्मल महतो मूर्ति का अनावरण श्री आस्तिक महतो समाजसेवी जमशेदपुर, एवं जोशोमन्तो सांसद प्रतिनिधि जमशेदपुर के द्वारा किया गया।

राजनगर प्रखंड के कुड़मी समाज के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

 

रवि साउंड कुनाबेड़ा , एवं बन्धू पेन्ट कुवंरदा के द्वारा पूरा ब्लॉक मैदान को दुल्हन की तरह सजाया।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दल के नेतागण व समाजसेवी उपस्थित हुए। सभी ने अपनी भाषा संस्कृति को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर अतिथि के रूप में विद्युत वरण महतो सांसद जमशेदपुर, अतिथिगण – जोबा माझी सांसद सिंहभूम चाईबासा, गणेश महाली पूर्व प्रत्याशी सरायकेला झारखंड मुक्ति मोर्चा,जयराम महतो सांसद डुमरी, शैलेंद्र महतो पूर्व सांसद ,श्री सुखदेव महतो, श्री हरिलाल महतो, श्री आभा महतो,आस्तिक महतो , श्री सत्यनारायण महतो ,पद्मश्री छुटनी महतो, श्रीमती सारथी महतो ,श्रीमती अमोदिनी महतो , श्री लालटू महतो, डॉक्टर धीरेंद्र नाथ महतो, डॉक्टर आनंद महतो विनय महतो ,नरसिंह महतो, मनोज महतो ,संतोष महतो, मनोहर महतो ,गोराचांद महतो, गौरी शंकर महतो, नंदकिशोर महतो, अंगूर महतो, पांडव महतो, गौतम महतो ,प्रदीप कुमार ,जितेन महतो ,श्रीमती देवोकी, महान्ता, प्रोफेसर मनसा महतो ,श्रीमती महारानी महतो, श्रीमती उमा महतो, एवं कोई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। देश करम एकता संघ के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत वस्त्र देकर किया।

एक लाख की संख्या में कुडमी समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे। अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे।

आस्तिक महतो ने कहा कि करम पर्व झारखंड की सभ्यता और संस्कृत के परिचायक है। यह पर्व प्रकृति के पर्व रूप मानते हैं। करमा की पहचान ही झारखंड की सभ्यता है।

 

देश करम महोत्सव को सफल संचालन के लिए समिति के अध्यक्ष- श्री सुधांशु महतो, उपाध्यक्ष- श्री वैद्यनाथ महतो, नरेंद्र कुमार महतो , सचिव -श्री साहब राम महतो, उपसचिव -श्री गुरु चरण महतो , कोषाध्यक्ष- श्री घनश्याम महतो,उपकोषाध्यक्ष -उदित महतो ,मीडिया प्रभारी- सुभाष चंद्र महतो।

 

कार्यक्रम सदस्य – दीनबंधु महतो ,कंदरू महतो ,डाकेश्वर महतो ,मुकुटधारी महतो, लक्ष्मीनारायण महतो, गुरुचरण महतो ,अशोक महतो , रंजित महतो,नकुल महतो,दिनेश महतो ,सहदेव महतो ,शैलेंद्र महतो, सुनील महतो ,सुभाष महतो ,बहादुर महतो, सहदेव महतो, बैद्यनाथ महतो ,बिंदेश्वर महतो, बबलू महतो ,लाल चांद महतो , दीपक महतो ,

 

सलाहकार समिति- शरद महतो ,भुवन महतो , डॉ बी महतो ,जयराम महतो , कमलेश्वर महतो, रामरतन महतो ,गोपाल महतो, महादेव महतो, दिनेश महतो , मानिक महतो,संतोष कटियार ,लालटू महतो, चण्डीचरण महतो ,मिहिर महतो, दिलीप कुमार महतो ,नरेंद्र नाथ महतो ,मोतीलाल महतो, गुरुचरण महतो, राजकिशोर महतो ,नुनु राम महतो, उमा उमा पद महतो, नारद महतो, दीपक महतो ,सुबोल महतो, सचिंद्र महतो, शिशिर महतो, एवं ग्रामवासीयों का सहरनीय योगदान।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *