• Sun. Sep 27th, 2026

बड़कागांव पुलिस ने दर्जनों बैंकों का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर बरती सतर्कता।

admin's avatar

Byadmin

Sep 27, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) के निर्देशानुसार 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के लेकर 27 सितंबर रविवार को क्षेत्र के सभी सार्वजनिक बैंक समान रूप से खुले रहे। 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंक यूनियन की हड़ताल है।

इसलिए यदि रविवार को बैंक नहीं खुलते तो ग्राहकों को लगातार 5 दिनों तक बैंकिंग सेवाओं की कमी का सामना करना पड़ता। मुख्य रूप से वित्त मंत्रालय के आदेश पर सभी सरकारी बैंक शाखाएं कार्यालय एटीएम से जुड़ी शाखाएं चालू रखे गए थे। इसका मुख्य उद्देश्य था कि ग्राहकों को हड़ताल से पहले अपने जरूरी और आवश्यक वित्तीय लेन-देन ,

कैश जमा, निकासी ,चेक क्लीयरेंस आदि निपटने के लिए एक अतिरिक्त दिन का समय मिल सके।इधर रविवार को बैंक खुले रहने पर बड़कागांव पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद शाहिद रजा एवं बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के कई बैंको के शाखा प्रबंधक से मिलकर बैंक की सुरक्षा को लेकर विषय वस्तु से अवगत हुए।एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित सलाह दिए।जिसमें मुख्य रूप से एसबीआई एवं बैंक आफ इंडिया बड़कागांव शाखा आदी शामिल थे।बैंक शाखा की सुरक्षा को लेकर पुलिस के द्वारा चौकसी बरती गई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *