• Sun. Sep 27th, 2026

Saraikela : एसआईआर में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस का जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन सोमवार को

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 27, 2026
crescent ad
सरायकेला – एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन करने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की घोषणा की गई है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश तिवारी ने रविवार को परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के डेटा प्रबंधन को दिल्ली में केंद्रीकृत किए जाने से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं।
तिवारी ने दावा किया कि करीब 13 करोड़ 80 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और इसे मतदाताओं के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े विभिन्न फैसलों को लेकर दो निर्वाचन आयुक्तों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त से 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराए जाने का भी दावा किया गया।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एसआईआर में वीआईपी मतदाताओं के लिए अलग श्रेणी बनाए जाने तथा वीआईपी के लिए अलग ऐप तैयार किए जाने का मामला भी सामने आया है। उन्होंने मांग की कि पात्र नागरिकों का नाम उचित प्रक्रिया के बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए।
संवाददाता सम्मेलन में राज बागची ने कहा उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मौके पर उपस्थित विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री खिरोज सरदार, खरसावां प्रभारी लक्ष्मी सरदार और महासचिव सूरज महतो सहित जिले के कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *