• Fri. Jun 26th, 2026

बिरसा चौक के समीप दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक की चपेट में आने से चार लोग घायल

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

सरायकेला:- शुक्रवार की शाम बिरसा चौक के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे राम सिंह मुंड्री अपनी बाइक पर पत्नी सुकुर मुनि मुंडरी और राधा मुंड्री के साथ सरायकेला बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे बिरसा चौक के पास पहुँचे, उनकी बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़े सरायकेला निवासी झंडू राणा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि झंडू राणा घटनास्थल पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार तीनों लोग भी हादसे के बाद सड़क पर गिर गए और उन्हें भी चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस को सूचित किया गया और समय रहते चारों घायलों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुँचाया गया। फिलहाल, अस्पताल में चारों का इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना का सटीक कारण क्या था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *