• Wed. Jun 24th, 2026

बरहमोरिया स्कूल में डीवीसी का स्वास्थ्य शिविर, 124 बच्चों की हुई जांच

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2026
crescent ad

 

बेरमो/ कोनार –

डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी एवं सीएसआर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरहमोरिया में एक दिवसीय सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 124 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. बी.एन. मंडल एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बच्चों का वजन, आंखों सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा जरूरतमंद बच्चों के बीच दवाओं का वितरण भी किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों की समय पर पहचान में सहायक होते हैं। शिविर के दौरान बच्चों में स्वास्थ्य जांच को लेकर उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बच्चों के स्वास्थ्य हित में डीवीसी सीएसआर की इस पहल की सराहना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *