
चाईबासा, 24 जून 2026 : पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बुधवार को बंदगांव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर संचालित विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लांडूपदा, भालूपानी, बंदगांव एवं मेरोमगुटू पंचायतों में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत पोल्ट्री शेड एवं निर्माणाधीन गाय शेड, अबुआ आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का जायजा लिया। लाभुकों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

इसके अलावा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से निर्मित पीसीसी सड़क एवं छह कमरों वाले विद्यालय भवन निर्माण कार्यों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। पंचायत भवनों में 15वें वित्त आयोग की राशि से चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों, स्वीकृत योजनाओं की प्रगति तथा व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।

दौरे के दौरान जलछाजन विकास से संबंधित टीसीबी, लूज बोल्डर चेक डैम, तालाब निर्माण एवं विभिन्न कृषि विकास योजनाओं का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने इन योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण कार्यक्रम के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदगांव में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज को मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व में रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं कॉफी मग देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए इसे मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
