• Tue. Jul 7th, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

 

भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूर्व जिलाध्यक्ष एवं रांची महानगर प्रभारी भरत यादव के नेतृत्व में बोकारो ताप विद्युत केंद्र के मुख्य द्वार के समीप स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ हुआ।

 

पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने उद्यान में डॉ. मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। भरत यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने 1948 में डीवीसी की स्थापना तथा बोकारो थर्मल में देश के प्रथम ताप विद्युत केंद्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह ने कहा कि पार्क का नाम डॉ. मुखर्जी के नाम पर रखा जा चुका है, अब उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए डीवीसी को यहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र राज, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह, मधुसूदन सिंह, कृष्ण कुमार मुन्ना,राजदेव सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार पप्पू, मनोज सिंह, विश्वनाथ यादव, रामकिंकर पाण्डेय, हरेराम यादव, गौतम राम, सीमा देवी, पी.जी. सेन, विरेश निषाद, महादेव राम, दिनेश यादव, दिलीप राम, हरपाल सिंह, सुरेश प्रसाद, गुप्तेश्वर यादव, डॉ. विधुत विश्वास, उत्पल दा, मिथलेश सिन्हा, मिथलेश शर्मा, आर.बी. सिंह, राजीव सिन्हा, भूपेन कुमार, शेरु भगत, अमरजीत सिंह, तरुण गुप्ता, संजय गुप्ता, शिबू प्रजापति, विकास तिवारी, राजू पंडित, चन्दना मिश्रा, रामेश्वर यादव, सागर राम, किशोरी राम, अनिल राम, हरि प्रजापति सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *