• Fri. Jun 19th, 2026

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर डीएवी कथारा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2026
crescent ad

 

बोकारो

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के अंतर्गत झारखंड जोन-आई एवं क्लस्टर-5 की खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार 18 जून को डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्लस्टर-5 के सात विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया तथा प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के प्राचार्य डॉ.जीएन खान, डीएवी स्वांग के प्राचार्य अनुज मिश्रा, डीएवी ललपनिया के प्राचार्य तन्मय बनर्जी, डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, डीएवी सरिया के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा, डीएवी भंडारीदाह के प्राचार्य रितेश कुमार एवं डीएवी दुग्धा के प्राचार्य प्रसेनजीत कुमार पॉल उपस्थित रहे।

बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन खिलाड़ियों की सुविधाओं, आवास, परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित प्राचार्यों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

अपने संबोधन में झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ.जीएन खान ने कहा कि “हम सभी मिलकर इस आयोजन को शत-प्रतिशत सफल बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी तथा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।”

बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ। सभी प्रतिभागियों ने आगामी क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। बैठक को अत्यंत सफल एवं परिणामदायी माना गया। खेलों से संबंधित इस बैठक को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक नागेंद्र प्रसाद, राकेश रंजन, आराधना, शिव प्रकाश सिंह, ओंकार मिश्रा, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी, ओशीन ,ममता पात्रा, आशा कुमारी, सुरभि दुबे, मानसी सिन्हा, अर्शिया एजाज, पुष्पांजलि राव, लालबाबू प्रसाद यादव, शुभम कुमार एवं अनुज प्रसाद सिन्हा की विशेष भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *