
बोकारो थर्मल

डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में महात्मा हंसराज जयंती ‘समर्पण दिवस’ के रूप में बड़े ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा के भाव से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने भजन, कविता पाठ एवं भाषण के माध्यम से महात्मा हंसराज के महान जीवन, उनके त्याग, सेवा एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। शिक्षिका मधुमल्लिका उपाध्याय एवं संगीत शिक्षक संगीत कुमार द्वारा एक बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया। जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा हंसराज न केवल एक महान शिक्षाविद थे, बल्कि वे सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के जीवंत प्रतीक थे। डीएवी विद्यालय की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अलख जगाया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक सह सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे ने किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद सदन के इंचार्ज अतुल कुमार सिन्हा ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा। बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा भी प्रदान कर गया।
इस अवसर पर दयानंद सदन के इंचार्ज डॉ आरएस मिश्रा, अरबिंदो सदन के इंचार्ज बीके दसौंधी, श्रद्धानंद सदन के इंचार्ज आराधना सहित धर्मगुरु तेजो मित्र पाठक, आशीष कुमार गोस्वामी, राकेश रंजन, रेखा कुमारी बीके झा, संजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, जयपाल साव, रितेश कुमार, रंजीता पांडे, संजय महतो, आलोक कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुधांशु यादव, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू कुमारी,
विमलेश कुमार, राहुल कुमार, संजीत कुमार वाहा, ममता पात्रा आदिब अहमद, ओसिन, जय प्रकाश गिरी, संदीप मेहता, राखी राणा, दीपक कुमार सिंह, आशा कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, विकास कुमार सिंह, सुमन कुमारी, निकिता कुमारी, बबली कुमारी,
पुष्पांजलि राव, अनिर्बन दास, शंकर कुमार तिवारी, मानसी सिंह, सुरभि दुबे, शुभाशीष चक्रवर्ती, सुजीत कुमार लाहा, आरती कुमारी, लालबाबू प्रसाद यादव, दीपक श्रीवास्तव, शुभम कुमार, चंचल मन्ना सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
