• Sun. Sep 13th, 2026

Adityapur : 7 स्टार बॉयज क्लब गणेश पूजा पंडाल का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, 7 स्टार बॉयज क्लब की ओर से रविवार को आदित्यपुर-2 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर-7 में भव्य गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, वरिष्ठ झामुमो नेता केपी सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, पार्षद अर्चना सिंह तथा भोगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने गणेश पूजा के अवसर पर सभी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन में खुशहाली और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें।
कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति की ओर से सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन समारोह में अभय झा, दिवाकर झा, विष्णु बावरी, सूरज झा, दिवांशु झा, किट्टू दास, रजत सिंह, रोहन झा, अभिलाष सिंह, कृष्ण झा, जय नंदन चौधरी सहित समिति के कई सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *