

सरायकेला-खरसावां, 19 अप्रैल 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सरायकेला-खरसावां द्वारा आज जेल परिसर में एक जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NALSA की SPRUHA योजना, 2025 के संबंध में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में DLSA के सचिव श्री तौसीफ मेराज ने उपस्थित बंदियों को SPRUHA योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श, पुनर्वास सहयोग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा प्रदान की जाती है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के अंतर्गत आने वाले बंदियों के परिवार के सदस्य भी लाभान्वित होंगे।
इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री सतेंद्र कुमार, एलएडीसी चीफ श्री दिलीप कुमार शाह, चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। चिकित्सा शिविर के दौरान बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों एवं उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
