
सरायकेला, 13 सितंबर – सरायकेला स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क में रविवार को आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक मान सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में धरती आबा वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम में झारखंड आंदोलनकारी एवं पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को लेकर उत्पन्न विवाद पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से “वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के नाम से जनआंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार 18 सितंबर 2026 को सरायकेला में एक दिवसीय रैली आयोजित की जाएगी। रैली के माध्यम से जिला प्रशासन के समक्ष मांग रखी जाएगी तथा उपायुक्त सरायकेला-खरसावां को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिले के सभी प्रखंडों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल का गठन भी किया गया है।

बैठक में आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा के विरोध में नहीं है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन राज्य के सम्मानित आंदोलनकारी हैं और उनके सम्मान के प्रति किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। विरोध केवल प्रतिमा स्थापना के लिए चुने गए स्थान को लेकर है। सामाजिक संगठनों ने मांग की कि प्रतिमा स्थापना के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।

संगठनों ने कहा कि उनकी स्मृति, संघर्ष और आदिवासी अस्मिता से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसलिए प्रतिमा स्थापना के लिए अन्य उपयुक्त स्थान चयनित किया जाना चाहिए।
बैठक में सभी सामाजिक संगठनों, आदिवासी-मूलवासी समाज एवं आम नागरिकों से 18 सितंबर की रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर “वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
बैठक में एमपी सिंह सरदार, दिवाकर सरदार, विष्णु बनरा, झारखंड बोदरा, गणेश नागराई, सावन सोय, धनपति सरदार, संतोषी महतो, उषा सिंह मुंडा, साधु हो, जगदीश सरदार, रंजीत सरदार, विष्णु सरदार, कार्तिक सरदार, सावित्री कुड़ादा, डबुआ सोय, हरिचरण पाड़ेया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
