• Sun. Sep 6th, 2026

ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा समिति ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2026
crescent ad

 

*धनबाद:* ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। भजन कीर्तन के साथ कृष्ण जन्मोत्सव प्रारंभ हुआ। गायक सुरेश श्रीवास्तव, जय शंकर ठाकुर, शैलेश श्रीवास्तव, एवं तबला वादक तापस सिकदर ने एक से बढ़कर एक गीतों से कान्हा का गुणगान किया।

जय श्री कृष्ण के जयकारे से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव विकास राय, प्रद्युत कुमार राय, विमल कुमार, ओम शंकर ठाकुर, उमेश जायसवाल, अमित कुमार, प्रसून पांडे, रंजीत जायसवाल,

संजय मिश्रा, राजकुमार शर्मा, जयंत मिश्रा, सुशील मिश्रा, भोला नाथ पांडे, मनोज सिंह, विजय कुमार, संतोष रजक, शुभम मिश्रा, सुमित पाठक, विजय दे, अप्पू चौरसिया, संजोग भगत, सूरज भदानी, अरविंद बर्नवाल एवं सदस्यों का अहम योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *