• Sun. Sep 6th, 2026

सड़क पर बैठे पशु बन रहे मुसीबत, दुर्घटना की आशंका से चिंतित लोग

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2026
crescent ad

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर दिन-रात पशुओं के बैठे और घूमते रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देने के कारण हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य सड़क के कई स्थानों पर पशुओं का झुंड घंटों सड़क पर ही जमा रहता है। वाहन चालक जब अचानक सामने आए पशुओं से बचने का प्रयास करते हैं तो कई बार वाहन अनियंत्रित होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह समस्या अधिक गंभीर है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक पशुओं के आ जाने से टक्कर की संभावना बनी रहती है।

ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क किनारे पशुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने तथा पशुपालकों द्वारा उन्हें खुला छोड़ दिए जाने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई पशु सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, जिससे वाहनों को निकलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। इससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर लगातार बढ़ रहे यातायात के बीच पशुओं का इस तरह खुले में घूमना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से अभियान चलाकर सड़क से पशुओं को हटाने, पशुपालकों को जागरूक करने तथा लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों ने अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की गुहार लगाते हुए कहा कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *