• Sun. Sep 6th, 2026

शिक्षक दिवस पर तीन उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित,लायंस क्लब बोकारो थर्मल ने 30 वर्षों की परंपरा को रखा कायम

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

डीवीसी ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बोकारो थर्मल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब द्वारा पिछले 30 वर्षों से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीवीसी के सीजीएम सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया एवं मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन एनपी सिन्हा ने किया। उन्होंने विश्व शांति के लिए शांति पाठ कराया, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखा। क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार भाटिया ने स्वागत भाषण दिया।

 

समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका विभा रानी सिन्हा, शिक्षक संजय कुमार सिंह एवं दिनेश कुमार महतो को शॉल, स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सुनील यादव ने विभा रानी सिन्हा तथा खिरोधर महतो ने संजय कुमार सिंह का परिचय उपस्थित लोगों से कराया। इसके अलावा समारोह में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित शिक्षकों ने भी समारोह को संबोधित करते हुए लायंस क्लब की पहल की सराहना की। मुख्य अतिथि सुशील कुमार अरजरिया ने कहा कि बच्चे की पहली गुरु उसकी मां होती है। इसके बाद शिक्षक बच्चों के चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की आधारशिला बताया।

 

समारोह का धन्यवाद ज्ञापन लायंस प्रकाश ठक्कर ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार भाटिया, एमजेएफ सदस्य जोगेंद्र गिरी, सर्वदेव सिंह, सुनील यादव, खिरोधर महतो, रत्नेश कुमार शर्मा, धरम सिंह, प्रकाश ठक्कर, परमजीत सिंह, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, कार्मेल स्कूल की प्राचार्य सिस्टर डिलिया, प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रेमलता, डीवीसी प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीआर डे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *