• Fri. Jun 19th, 2026

ग्रामीण इलाकों में आयुष विभाग के स्वास्थ्य शिविर, 265 मरीजों की हुई जांच और मुफ्त उपचार

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 18 जून: पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविरों के माध्यम से कुल 265 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

यह स्वास्थ्य शिविर गुदड़ी प्रखंड के लोराही, सदर प्रखंड के बसरसाही, खूंटपानी के गोटाई एवं अंकलकुटी, सोनुवा के रेंगारबेड़ा, चक्रधरपुर के लक्ष्मीपोसी, गोईलकेरा के बुरुहुंडरू, तांतनगर के कोकचो तथा हाटगम्हरिया के बलंडिया गांवों में आयोजित किए गए। शिविरों का संचालन आयुष विभाग के चिकित्सकों की टीम ने किया।

शिविरों में मरीजों की रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, बुखार, जोड़ों के दर्द एवं अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जांच के बाद आवश्यक परामर्श देने के साथ निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए योग सत्रों का आयोजन भी किया गया, जिसमें नियमित योग और व्यायाम के लाभों की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान तंबाकू, गुटखा, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को किसी भी स्वास्थ्य समस्या के समाधान के लिए अपनी सहिया से नियमित संपर्क बनाए रखने की सलाह दी।

आयुष विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *