• Sat. Oct 3rd, 2026

खरसावां के लखनडीह में ग्रामीणों को अफीम की खेती से दूर रहने की दी गई नसीहत

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

खरसावां थाना अंतर्गत लखनडीह गांव में शनिवार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर अफीम की खेती नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

 

बैठक के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफीम की खेती के बजाय अन्य खाद्य एवं वैध फसलों की खेती को प्राथमिकता दें। ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम जैसी प्रतिबंधित फसल की खेती कानूनन अपराध है और इससे जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के किसान अपनी जमीन का उपयोग ऐसी फसलों के उत्पादन में करें, जिससे परिवार को वैध आमदनी के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा भी मिल सके। इसके लिए धान, दलहन, सब्जी समेत क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुकूल अन्य खाद्य फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने ग्रामीणों से किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित फसल की खेती नहीं करने और आसपास यदि कहीं ऐसी गतिविधि की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को गतिविधियों से दूर रखना भी है. ↓


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *