
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के केएफसी मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार की रात को हुआ। जहा पेनाल्टी में केयूएनसी केंदुआ बाजार ने तासीमा आसनसोल को 2= 0 से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया ।

इस संबंध में केएफसी के सचिव नीरज सिंह ने बताया हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की याद में दो दिवसीय डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन के एफ सी मैदान में करवाया गया । जिसमे 24 टीम ने हिस्सा लिया । विजेता टीम केयूएनसी केंदुआ बाजार को 25 हजार रुपए नगद और शील्ड प्रदान किया गया । उप विजेता ( रनर) टीम तासीमा आसनसोल को 17 हजार रुपए पुरूस्कार के रूप में दिये गए। आयोजित कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया । इस दौरान बुम्बा चौधरी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह का आयोजन करने से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता हैं । इस तरह का आयोजन हमेसा होना चाहिए।

फुटबॉल प्रेमी बिनोद सिंह ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन करने के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए आयोजक धन्यवाद के पात्र हैं । मनमोहन राय ने कहा आयोजक टीम को विधायक डाक्टर अजय पोद्दार की ओर से हरसंभव सहयोग करने को कहा गया हैं ।
इस दौरान भाजपा के दशरथ यादव, प्रेमनाथ पाण्डेय, विराज सिंह, अन॔व यादव, शेखर, कल्पना राय, प्रमोद गुप्ता, युवराज भट्टाचार्य, विवेक गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
