• Sat. Oct 3rd, 2026

Adityapur : जनवादी सत्य नारायण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा 5 को

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 3, 2026
crescent ad

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता सत्य नारायण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 5 अक्टूबर को श्रद्धांजली सभा आहूत किया गया है. यहां परिवारजनों एवं सामाजिक लोगों की उपस्थिति में स्व सत्य नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा.

इससे पूर्व छोटे पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं पुत्रवधू अस्मिता कुमारी के द्वारा पारंपरिक विधि_विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी एवं लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बतलाया कि मेरे पिता कॉमरेड स्व सत्यनारायण सिंह को लोगों ने जनवादी की संज्ञा दी थी.

और वे स्व राम छवि सिंह के सहयोगियों में से एक थे. आपातकाल के दौर में स्व सत्य नारायण सिंह ने 10 दिनों के लिए सरायकेला जेल की यात्रा भी की थी तथा वे अपने विचारों के लिए सदा याद किए जाते रहेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में एसएन यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, देव प्रकाश, मिथिलेश कुमार झा, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, सिमरन मेहरा लगे हुए हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *